Another incident took place in Durg. The body of a young man was found in the corporation's filter plant. Half of the city of Durg gets water from this filter plant
दुर्ग। बस स्टैंड के सामने स्थित जल गृह फिल्टर प्लांट में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। गुरुवार की सुबह ऑपरेटर ने जल गृह में शव देखा तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच कर रही है। लॉस की पहचान नहीं हो पाई है।

शव मिलने के बाद कई सवाल उठ रहे हैं कि यह युवक कौन है यहां कैसे आया हत्या है या आत्महत्या है ऐसे कई सवाल निगम के ऊपर उठ रहे हैं और अब देखना होगा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट क्या आता है।

नगर निगम की इस बड़ी लापरवाही के बाद जनता में निगम के खिलाफ आक्रोश बढ़ गया है क्योंकि बताया जा रहा है कि इस फिल्टर प्लांट से तीन क्षेत्रों में जहां बड़ी आबादी है वहां पानी की सप्लाई होती है और निगम के लापरवाही से उन क्षेत्रों में दूषित पानी भेजा गया है। फिल्टर प्लांट को लेकर सुरक्षा पर उठ रहे बड़े सवाल क्योंकि इस फिल्टर प्लांट में किसी भी तरह से ना बाउंड्रीवॉल है ना घेरा है, चारों तरफ गंदगी ही गंदगी झाड़ियां से लदा गंदगी से भरा है।

नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले ने बताया कि मुझे सुबह जैसे ही जानकारी मिली मैं फिल्टर प्लांट पहुंचा निगम की घोर लापरवाही का नतीजा है यहां किसी भी तरह की कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है ना ही जल गृह प्रभारी आयुक्त और महापौर यहां देखने आते हैं शराबियों का अड्डा बना हुआ है जल गृह।
पुलिस ने बताया कि आज सुबह 11:00 बजे के लगभग निगम के जल गृह से फोन आया की टंकी में युवक की शव फंसा हुआ है जिसे पुलिस द्वारा निकाला गया है जिससे पता चल रहा है कि यह युवक 40 45 साल का है और शव दो-तीन दिन पुराना लग रहा है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है जिसके बाद ही पता चल पाएगा कि क्या हुआ है।
