छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर माता कौशल्या की पावन भूमि छत्तीसगढ़ में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन पर रायपुर शिक्षा, ग्रामोद्योग और विधी विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने रायपुर विमानतल में उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर वे रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में भी शामिल रहे।
इस दौरान केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा की हमारा छत्तीसगढ़ अपने स्थापना के 25 साल पूरे कर रहा है। रजत महोत्सव का ये पर्व सिर्फ उत्सव नहीं, विकास की नई शरुुआत है। छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव व 25वें छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवनिर्मित छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन का उद्घाटन किए। यह भव्य भवन सिफऱ् ईंट और पत्थरों का ढाँचा नहीं, बल्कि नए छत्तीसगढ़ की सोच, शक्ति और संकल्प का प्रतीक है। यह उस विकास यात्रा की पहचान है, जो भाजपा सरकार के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है। यादव ने कहा कि नया विधानसभा भवन न केवल शासन का केंद्र बनेगा, बल्कि यह प्रदेश की लोकतांत्रिक चेतना और सशक्त भविष्य का प्रतीक भी होगा।