Gopal Krishna Verma got the big responsibility of Bhilai BJP Vice President
भिलाई भाजपा की नई कार्यकारिणी में गोपाल कृष्ण वर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा त्रिलोचन सिंह, चन्ना केशवलु, नटवर ताम्रकार, पूनम शुक्ला और चंद्रकांता मांडले भी उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। मनीष अग्रवाल और सुषमा जेठानी को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुबेर शर्मा समेत 6 लोगों को मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली है। यह नई कार्यकारिणी भिलाई समेत पूरे दुर्ग जिले में पार्टी की जड़ें मजबूत करने का काम करेगी.
गोपाल कृष्ण वर्मा कूर्मि समाज के प्रदेश स्तरीय सामाजिक आयोजन कूर्मि संझा के लगातार चार वर्षों तक संयोजक के रुप में दायित्वों का निर्वहन करते हुए कूर्मि संझा का एक नया स्वरूप प्रदान किया.