Pemeshwar Kaushik selected in India team for International Kudo competition
1 नवम्बर से 7 नवम्बर तक जापान के टोकियो में होने वाले कुडो एशिया कप में सीनियर पी.आई. केटेगरी 240 में छत्तीसगढ़ से एक कुडो खिलाड़ी पेमेश्वर कौशिक का चयन हुआ है. 31 अक्टूबर को मुंबई एयरपोर्ट से कुडो इंडिया टीम के साथ टोकियो के लिए रवाना होगा.
कोच लीलिमा सोनी के मार्गदर्शन में पेमेश्वर कौशिक 2020-21 से अबतक कुडो खेल के राष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में जूनियर वर्ग में मेडल जीत कर छत्तीसगढ़ प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करते रहा है इस बार सीनियर वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीत कर एशिया कप के लिए इंडिया टीम में जगह पक्का किया है. कोच लीलिमा ने मिडिया को जानकारी दिया की कुडो खेल में पहली कोई खिलाड़ी अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए छत्तीसगढ़ से अन्य देश जा रहा है यह छत्तीसगढ़ कुडो संघ के लिए गर्व की बात है.

तनूजा सलाम जी संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन रायपुर ने स्वयं सलेक्शन लेटर भेंट कर पेमेश्वर कौशिक को कुडो एशिया कप में बेहतर खेल प्रदर्शन करने को कहा एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दिए
पेमेश्वर की इस उपलब्धी पर विलियम लकड़ा जी सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला दुर्ग. कुडो एसोसिएशन छत्तीसगढ़ की चेयरमेन अनुराधा सिंह. अध्यक्ष राजा कौशल. सचिव मनीष कुमार साहू. कोषाध्यक्ष भूपत साहू एवं संरक्षक आशीष सुराना जी ने पेमेश्वर कौशिक उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दिए