District Congress Durg will lock the electricity office on 25th in protest against the high electricity bills
छत्तीसगढ़ में पहले बिजली दर में बढ़ोतरी और अब घरेलू और व्यवसायिक बिजली के बिल दोगुना से तीन गुना आने पर छत्तीसगढ़ के साथ दुर्ग की आम जनता गरीब मध्यम वर्गीय परिवार को महंगाई की दोहरी मार पड़ रही है । जिसको लेकर आम जनता में सरकार के खिलाफ इस निर्णय को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बड़े बिजली दर को लेकर पूर्व विधायक अरुण वोरा के नेतृत्व में शहर जिला कांग्रेस कमेटी की विशेष बैठक संपन्न हुई । जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पदाधिकारियों ने बड़े बिजली दर से परेशान आम जनता का हाल बताया जिस पर पूर्व विधायक अरुण वोरा ने 25 तारीख को बिजली बिल के विरोध में रैली निकालकर बिजली ऑफिस की तालाबंदी करने की घोषणा की ।
पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा देश में प्रदेश में और शहर में ट्रिपल इंजन की सरकार चल रही है उसके बाद भी जनता का विकास नहीं आर्थिक शोषण किया जा रहा है । कुछ समय पूर्व भाजपा सरकार ने निर्णय लेकर बिजली की दरों में वृद्धि की गई और अब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस सरकार की महत्वपूर्ण योजना बिजली बिल हाफ को बंद कर, गरीबों और आम जनता के घर जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाकर बिजली के बिल को दो से तीन गुना कर दिया जो कांग्रेस के राज में एकल बत्ती कनेक्शन का बिल सिर्फ ₹100 आता था उन गरीबों के घर में अबकी बार 500 से 1000 रुपए का बिल आया है, जिसका 1000/1200 बिल आता था उनका 2500/3000 बिल आया है। प्रदेश के गरीब परिवार के साथ मध्यम वर्ग के परिवार आज सभी को ढाई से तीन गुना बिजली बिल प्रदान कर उनके परिवार का बजट बिगाड़ दिया है। लोग परेशान है कोई काजा लेकर बिजली बिल पटा रहा है । छत्तीसगढ़ प्रदेश बिजली उत्पादन में सबसे कम लागत में देश में सबसे ज्यादा बिजली पैदा करने वाला राज्य है यहां कोयले की खदान है बिजली बिल उत्पादन होने के बाद भी यहां की जनता को इसका लाभ नहीं मिल रहा है इसका लाभ अडानी अंबानी जैसे उद्योगपति को मिल रहा है । जो यहां का कोयला, यहां की बिजली को अन्य राज्य में बेच रहे है। प्रदेश की भाजपा सरकार की निंदा और विरोध प्रदेश का हर नागरिक कर रहा है । जिसको लेकर दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर गुरुवार को कांग्रेस भवन से रैली निकाल कर बिजली ऑफिस का घेराव किया जाएगा और बिजली ऑफिस की तालाबंदी की जाएगी ।
प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू ने कहा की भाजपा सरकार का 2 साल कार्यकाल पूरी तरह विफल हो गया , आम नागरिक , किसान , महिला, छात्र, व्यापारी हर वर्ग परेशान है । प्रदेश की भाजपा सरकार अपने इस गलत निर्णय को तुरंत वापस ले नहीं तो कांग्रेस के साथ-साथ उसको आम जनता का भी विरोध और उग्र आंदोलन का सामना करना पड़ेगा ।
पूर्व महापौर आर एन वर्मा ने कहा कि ये सरकार संवेदनहीन सरकार है , सत्ता में आयेंगे तो महंगाई कम करने का वादा करने वाली भाजपा सरकार सत्ता में रहकर जनविरोधी कार्य कर रही है । प्रदेश की खदानों को, जंगलों को, प्राकृतिक संपदाओं को बेचा जा रहा है , और प्रदेश की जनता को महंगाई दे रहे है । बिजली दर बढ़ाना भाजपा सरकार के पतन की शुरुआत है ।
जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर ने पूर्व विधायक अरुण वोरा जी की अनुशंसा से आंदोलन के प्रभारी के रूप में जिला कांग्रेस प्रवक्ता नासिर खोखर को नियुक्त किया गया । कि आंदोलन में कांग्रेस के सभी नेताओं से संपर्क और समन्वय बनाकर कांग्रेसियों के साथ ज्यादा से ज्यादा बड़े बिजली बिल से त्रस्त आम जनता भी आंदोलन में शामिल हो सके ।
बैठक पूर्व विधायक अरुण वोरा के साथ प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू, पूर्व महापौर आर् एन वर्मा, पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल, निगम में प्रतिपक्ष नेता संजय कोहले ,ब्लॉक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद राजकुमार पाली राजकुमार साहू अजय मिश्रा, परमजीत सिंह भुई प्रवक्ता नासिर खोखर, सुशील भारद्वाज, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर अध्यक्ष वरुण केवलतानी सेवादल अध्यक्ष विकास सापेकर युवा कांग्रेस के गौरव उमरे, पूर्व पार्षद पोषण साहू छाया महापौर प्रेमलता साहू, त्रिशरण डोंगरे, सहित अन्य कांग्रेस के विंग के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।