On the occasion of the birthday of the country's Prime Minister Narendra Modi, BJP members organized a cleanliness campaign and a massive blood donation camp.
Durg
सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य सेवा के कार्य को धरातल में उतारकर लोगों को प्रेरित करना- गजेंद्र यादव कैबिनेट मंत्री
सेवा पखवाड़ा का भाव मानव सेवा माधव सेवा – भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय
आज जन मानस ने स्वच्छता को अपने जीवन में समाहित कर लिया है – विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा
सेवा पखवाड़ा को लेकर आमजन मानस में भी उत्साह का माहौल – ललित चंद्राकर
सेवा पखवाड़ा की शुरुआत स्वच्छता से प्रारंभ होकर गांधी जयंती लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती तक समापन होगा – सुरेंद्र कौशिक
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75वें जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सेवा पखवाड़ा का आयोजन देशभर में आयोजित किया जा रहा है इसी कड़ी में दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में 17 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर सुबह बस स्टैंड में स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया है इसमें उपस्थित नेताओं के द्वारा सफाई अभियान चलाकर आम जनमानस को स्वच्छता को लेकर जागरूक रहने और अपने जीवन में अपने की अपील की तत्पश्चात जिला अस्पताल दुर्ग एवं जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया आयोजित कार्यक्रमों में कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय, सांसद विजय बघेल, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त ललित चंद्राकर, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, महापौर अलका बाघमार , सभापति श्याम शर्मा ,कार्यक्रम के जिला संयोजक शिवेंद्र परिहार,वरिष्ठ भाजपा नेता प्रितपाल बेलचंदन, शिव चंद्राकर, अजय तिवारी उपस्थित रहे |

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को भारतीय जनता पार्टी प्रतिवर्ष सेवा पखवाड़े के रूप में मनाते आ रही है और इस सेवा पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य सेवा के कार्य को धरातल में लाकर आम जनमानस को सेवा के लिए प्रेरित करना और स्वच्छता के साथ-साथ मानव सेवा को भी प्रेरित करना है. कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सर्वमान्य नेता है कोरोना काल की बात अगर हम करें तो आम जनमानस ने मोदी जी की हर अपील को आत्मसात कर उनके साथ दिया स्वच्छता को 2014 से लोगों ने अपने जीवन में अपना लिया आज हर व्यक्ति स्वच्छता को लेकर जागरुक है मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें अपनी जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं |
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय ने इस अवसर पर कहा कि आज हमारा देश विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है और इन सब का श्रेय जाता है तो देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी को कुशल नेता और वर्ल्डलीडर है सेवा पखवाड़ा के विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है आज सुबह स्वच्छता से प्रारंभ हुई है रक्तदान शिविर में युवाओं और आम जनमानस ने रक्तदान कर जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाई है सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रम मानव सेवा ही माधव सेवा है को मानकर किया गया है मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को उनके जन्म दिवस के अवसर पर उनके दीर्घायु निरोगी जीवन की मंगल कामना करती हूं |
लोकसभा सांसद विजय बघेल ने अवसर पर कहा कि भारत माता के सच्चे सपूत यशस्वी प्रधानमंत्री जिनके नेतृत्व में परिश्रम और राष्ट्रभक्ति से देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है सेवा पखवाड़ा में स्वच्छता के कार्यक्रम से आम जनमानस को जागरूक करना खासकर से 2014 के बाद जो रह गए हैं मैं आप सभी से आग्रह करता हूं स्वच्छता को अपने दिनाचार्य में अपनाएं मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वास्थ, दीर्घायु और सदैव ऊर्जा से परिपूर्ण रखें |
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि मां भारती के अनन्य उपासक सनातन संस्कृति के अद्वितीय संरक्षक राष्ट्र की आत्मा को नए प्राण देने वाले युगपुरुष विकसित भारत के स्वप्न द्रष्टा और शिल्पकार विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को आज जन्म दिवस है उनके जन्मदिवस के अवसर पर हम सभी सेवा के कार्य सेवा पखवाड़े के अंतर्गत करते हैं इस आयोजन का मुख्य भाव आम जनमानस को मितव्ययिता खर्च बचाकर समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति लाभ पहुंचा सके सेवा पखवाड़ा में विभिन्न प्रकार के सेवा भाव के कार्य हैं जिसमें कई जरूरतमंद लोगों को उनकी जरूरत के अनुरूप सामग्री भी प्राप्त होगी मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को उनके जन्म दिवस के अवसर पर अपनी मंगल शुभकामनाएं प्रेषित कर उनकी दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं |
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के जिंदगी को अच्छी सुविधाएं देकर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाया। लाखों लोगों को आवास, शौचालय, फ्री राशन जिससे भूख की समस्या का निराकरण किया, अब भूख से मरने की कोई घटना प्रकाश में नहीं आती जबकि मोदी जी के आने के पहले समाचार पत्रों की सुर्खिया बनती। 2014 को लाल किले के प्राचीर से अपने संबोधन में स्वच्छता अपनाने का आह्वान किया जिसे लोग ने हाथों हाथ लेते हुए अपने जीवन शैली में अपनाया आज आम जनमानस कचरा फेंकने के पहले इधर-उधर जरूर देखता है | उन्होंने गैस चूल्हा का प्रबंध कर महिलाओं को उनके आंखों की चिंता की जिससे हजारों महिलाएं धुआं से आंखे खराब कर रही थीं। उन्होंने भगवान् श्री राम का भव्य दिव्य मंदिर बनाए जाने का मार्ग प्रशस्त किया। अनुच्छेद 370 हटाया । पाकिस्तान को सर्जिकल स्ट्राइक, आपरेशन सिंदूर के माध्यम से कड़ी चुनौती दी।

सेवा पखवाड़े में भारतीय जनता पार्टी आज स्वच्छता अभियान से कार्यक्रम की शुरुआत की और लगातार 15 दिन तक विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला है आज दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय एवं जिला चिकित्सालय में विशाल रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें युवाओं आम जनमानस और मातृ शक्तियों ने रक्तदान कर अपनी सेवा पखवाड़े में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की आज सेवा पखवाड़े के प्रारंभ में जिले के समस्त 17 मंडलों में स्वच्छता अभियान के साथ-साथ रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया मैं देश की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर उनके स्वस्थ निरोग और दीर्घायु जीवन की मंगल कामना करता हूं
आयोजित सफाई अभियान एवं रक्तदान शिविर में जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू, के एस चौहान, विनायक नातू, कांतिलाल जैन, मंत्री आशीष निमजे, दीपक चोपड़ा, कोषाध्यक्ष विनोद अरोड़ा, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल,सह कार्यालय मंत्री अनूप सोनी, प्रवक्ता दिनेश देवांगन मीडिया प्रभारी राजा महोबिया सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव आईटी सेल जिला सहसंयोजक विनय महोबिया मंडल भाजपा अध्यक्ष बंटी चौहान कौशल साहू कमलेश फेकर मनमोहन शर्मा महेंद्र लोढ़ा चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉक्टर आदर्श त्रिवेदी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दिव्या कलिहारी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष साजन जोसफ कार्यक्रम सदस्य गण गायत्री वर्मा, शैलेंद्र शैंडे,सैयद आसिफ अली, नितेश साहू शुभम शर्मा, देवनारायण चंद्राकरअमित पटेल,जय श्री राजपूत कंचन सिंह प्रमोद वाघ विजय ताम्रकार नवीन पवार दिनेश नालोडे उमेश गिरी गोस्वामी कमल सोनी श्रद्धा सोनी सरिता चंद्राकर विनोद चंद्राकर कृष्ण सिंह अनुपम मिश्रा आशुतोष यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे |