Durg. कंचना धुरवा देवालय सिविल लाईन दुर्ग में गोंडवाना समाज के तत्वाधान में “गोंडवाना चित्रकला प्रतियोगिता” रखा गया, जिसमें समाज के युवा चित्रकारों ने अनूठी पहल कर आदिवासी समाज की ज्वलंत समस्या 36गढ़ में जंगलो की अंधाधुन कटाई से समाज की भावनाओं को “जंगल विहीन आदिवासी” पर प्रभावो को रंग बिरंगी रंगो में चित्रकारी कर जल-जंगल-जमीन में आदिवासी महत्ता को बखूबी दिखाया गया.

इस अवसर पर मुख्य रूप से राकेश ठाकुर (समाज सेवी) अनसुईया ठाकुर (अभियंता) उपस्थित थे। जी. आर. सोरी (पूर्व अधिकारी) ममता आरमो अध्यक्ष महिला प्रभाग राजेश्वरी नेताम, डाॅ. कुंती ठाकुर अन्नपूर्णेश्वरी ठाकुर (समाजसेविका), अश्विनी पोर्ते (अधिकारी एफसीआई) गोरेलाल ठाकुर ,धनेश्वर ध्रुव, महावीर ठाकुर समाज प्रमुख के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभांरभ आदिशक्ति बूढादेव की पूजा अर्चना कर किया गया।

राकेश ठाकुर ने कहा कि जल-जंगल-जमीन आदिवासियों की आत्मा के समान है, जिसमें आस्था भी है और भावना भी है विकास के नाम पर जंगलों की अंधाधुंन कटाई से समाज स्वर्णिम सम्यता, आर्थिक धार्मिक, शैक्षणिक एव पर्यावरण को पूर्णतः प्रभावित करेगा ममता आरमो अध्यक्ष महिला प्रभाग ने कहा कि आज समाज के युवा समाज के समस्याओं का अपनें प्रतिभा एवं कला के माध्यम से बताते हुए जागरूकता एवं युवाओं को संगठित होने का संदेश दे रहे इनमें इस प्रकार के प्रयासों भविष्य में साथ देने की बात कही।


तत्पश्चात चित्रकारों के बनायी गयी चित्रों को निर्णायक मंडल द्वारा निर्णय लेते हुए विजेताओं के नामों की घोषण की गयी जिसमें प्रथम संजना ठाकुर द्वितीय देविका देवांगन डोमेन्द्र सिंह साथ ही पुष्प गुच्छ भेंट कर प्रतीक चिन्ह और चिन्ह भेंट के साथ सभी प्रतिभागी को पुरुस्कृत राशि भेंट की गई अंत में उपस्थित सभी सगा जनों को पर्यावरण के प्रति जागरुकता लाने के को कहा गया विभिन्न प्रजाति का पौधा दान किया गया। जिसमें फल एवं छायादार वृक्षों का दान किया.

इस अवसर पर लखन नेताम, योगेश्वरी ठाकुर, चंद्धुन सागर मंडावी मनोजठाकुर कमल नागवंशी छ्याशु श्यामा ठाकुर संगीत नेताम ,भारती ध्रुव, दिनेश ठाकुर, राजेश्वरी उभ्रता चंचल परमान्ने नेताम मुड़ादार नेताम जी पूर्वसरपंच लता ठाकुर मैडम कनिष्ठ ठाकुर- प्रियाशी ठाकर चांदनी ध्रुवे हिना ठाकुर पुष्पा नेताम सगाजन उपस्थित थे ।
