दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज युवा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित ‘छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिभा खोज प्रतियोगिता–2026’ के पोस्टर का विधिवत विमोचन सांसद विजय बघेल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, प्रतिभा और युवाओं को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आयोजित इस पहल की सराहना की गई।

इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने का मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।


प्रदेश युवा अध्यक्ष योगेश्वर देशमुख ने कहा कि यह प्रतिभा खोज प्रतियोगिता पूरे प्रदेश भर में आयोजित की जाएगी ! इसके लिए सभी जिलों में परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। जिसके लिए प्रदेश युवा कुर्मी के पदाधिकारी सहित समाज के लोगों से संपर्क कर इस कार्यक्रम से जोड़ने अपील किया जा रहा है। और ज्यादा से ज्यादा युवाओं को प्रेरित कर इस प्रतियोगिता तक लाने की जिम्मेदारी भी दी जा रही है।

कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, प्रदेश महासचिव मोरध्वज चंद्राकर, राजेंद्र हरमुख, लता ऋषि चंद्राकर,रीना देशमुख, संतोष पाटनवर, जय प्रकाश देशमुख, प्रदेश छत्तीसगढ़ कुर्मी समाज के युवा अध्यक्ष योगेश्वर देशमुख,प्रदेश युवा सचिव गिरीश हरमुख, युवा महासचिव कमलेश देशमुख, युवा प्रवक्ता मोरध्वज चंद्राकर एवं मीडिया प्रभारी प्रेमलाल देशमुख विशेष रूप से उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित करने और समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करने का संदेश दिया गया। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक युवाओं से प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की।
