A 35-year-old man died after his bike went out of control and fell on Risama Road
अंडा। थाना अंडा क्षेत्र अंतर्गत रिसामा रोड पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान शेखर निर्मलकर (उम्र 35 वर्ष) निवासी ग्राम रिसामा के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 फरवरी के प्रातः लगभग 11:30 बजे शेखर निर्मलकर अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से रिसामा रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद तत्काल उन्हें जिला अस्पताल दुर्ग में उपचार हेतु भर्ती कराया गया।

अस्पताल में उपचार के दौरान शेखर निर्मलकर की मृत्यु हो गई। मामले में विधिवत पंचनामा कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। थाना अंडा प्रभारी पारस ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस की टीम जाँच में जुटी हुई हैं।