Token limit not increased, paddy transportation halted, paddy procurement centres in Durg district to be locked on Wednesday
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर सहित किसानों ने कलेक्टर दुर्ग से मुलाकात कर सौंपा था ज्ञापन, मांग पूरा नही होने पर तालाबंदी
दुर्ग। जिले में धान खरीदी की स्थिति काफी खराब है, किसान सबसे ज्यादा टोकन नही मिलने से परेशान है वहीं धान उठाव नही होने भी जाम की स्थिति निर्मित हो गई है।
शुक्रवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर के साथ किसान जिला कलेक्टर अभिजीत सिंह से मुलाकात कर किसानों की ओर से बात रखा था। श्री ठाकुर ने किसानों का पक्ष रखते हुवे कहा था कि सबसे बड़ी परेशानी टोकन की है, मगर न तो ऑनलाइन और न ही ऑफलाइन टोकन मिल पा रहा है, कई किसान पखवाड़े भर से चक्कर काट रहे हैं। धान परिवहन न होने से खरीदी केंद्रों में जाम की स्थिति भी निर्मित होने को है।

धान खरीदी को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने टोकन लिमिट तत्काल बढ़ाने तथा नियमित रूप से धान उठाव कर परिवहन की मांग किया था और चेतवानी दिया था कि अगर सोमवार दिनांक 15 दिसम्बर तक धान टोकन का लिमिट बढ़ाकर नियमित रूप से धान परिवहन शुरू नही कराया गया तो काँग्रेस पार्टी किसानों के साथ जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में दिन बुधवार दिनांक 17 दिसम्बर को तालाबंदी करेंगे । जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी । सोमवार देर शाम जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में तालाबंदी करने संबंधी निर्देश काँग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर द्वारा जारी किया गया है। अब कांग्रेसी किसानों के साथ बुधवार को दुर्ग ग्रामीण जिले सभी धान खरीदी केंद्रों में तालाबंदी करेंगे।

श्री ठाकुर ने बयान जारी कर कहा कि राज्य की भाजपा सरकार के नियत में ही खोंट है, कई बार किसानों की समस्या से अवगत कराने के बाद भी सरकार के कान में जूं तक नही रेंगा है। भाजपा सरकार लगातार अन्नदाता किसानों को प्रताड़ित करने का काम कर रही है, इस तरह की समस्या भाजपा सरकार जान बूझ कर पैदा कर रही है ताकि किसानों का धान नही खरीदना पड़े। इसी तरह अगर धान खरीदी चलता रहा तो किसान तय समय मे अपना धान नही बेंच पाएंगे। किसानों के सामान में कांग्रेस पार्टी 17 दिसम्बर को धान खरीदी केंद्रों में तालाबंदी करेंगें ।