Devotees are taking spiritual benefit from Gayatri Maha Yagya and Pragya Purana Katha organized in Borsi
दुर्ग। पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन 25 नवंबर से 1 दिसंबर तक मधुबन नगर धनोरा रोड बोरसी में प्रारंभ हो गया है। पर्यावरण संरक्षण एवं श्रद्धा संवर्धन के उद्देश्य को लेकर यह आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम का शुभारंभ दिव्य एवं भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ। जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिलाओं ने कलश लेकर नगर भ्रमण किया। इसके बाद प्रतिदिन प्रात 5 से 6:30 बजे तक ज्ञान एवं योग साधना योगाचार्य मंगलम जी के सानिध्य में प्रातः 8:30 बजे से पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं निशुल्क विभिन्न संस्कार और दोपहर 3:00 से प्रज्ञा पुराण कथा एवं आरती चालीसा का कार्यक्रम आयोजित है। प्रज्ञा पुराण कथा वाचक युग पुरोहित श्रद्धा श्री परमानंद जी नो चेतना केंद्र फिंगेश्वर राजिम है।

रविवार को प्रातः 8:30 बजे से गायत्री महायज्ञ एवं सभी संस्कार निशुल्क किए जाएंगे और प्रज्ञा पुराण कथा के बाद शाम को दीप महायज्ञ का आयोजन भी रखा गया है। सोमवार को गायत्री महायज्ञ विभिन्न संस्कार गीतों प्रदेश एवं विदाई संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। साथ ही दोपहर में अमृतासन महा भंडारा का आयोजन प्रारंभ होगा।
कार्यक्रम स्थल पर प्रतिदिन निशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर, निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर एवं निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया गया है।

आयोजन समिति में मुख्य रूप से समन्वयक कौशल कुमार आडिल, व्यवस्थापक अनुज राम साहू, कोषाध्यक्ष के.पी. संगुले, यज्ञशाला व्यवस्था प्रभारी अलखराम नायक, सुनील बेलचंदन, खोमलाल साहू, लुमन कुमार साहू, नागेंद्र साहू, भोजन व्यवस्था प्रभारी श्रद्धा साहू, खीलुराम साहू, डी.एल. देवांगन, खेम सिंह यादव, जी.पी. बेलचंदन, वीरेंद्र कुमार चंद्रवंशी, यज्ञशाला सहयोगी उषा सोनी, दीपा साहू, चंद्रिका साहू, मालती देवांगन, सुधा बेलचंदन, हेमलता साहू, तृप्ति साहू, आवास एवं भोजन व्यवस्था प्रभारी भोले राम साहू, घनश्याम सोनी, निखिल कुमार साहू, वेदराम साहू, चमेली साहू, डीएल देवांगन, मालती देवांगन के साथ गायत्री परिवार के कार्यकर्ता अपना योगदान दे रहे हैं।
