बोल बम कांवर यात्रा समिति, पाटन की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को रेस्ट हाउस पाटन में समिति के संयोजक एवं भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन के तीसरे सोमवार 17 अगस्त को पाटन से टोलाघाट तक भव्य एवं विशाल कांवर यात्रा निकाली जाएगी।

बैठक में यात्रा को अधिक भव्य, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धामय स्वरूप देने के लिए विस्तृत चर्चा करते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। इस वर्ष भगवान शिव के नाम पर श्रद्धालुओं से प्राप्त एक-एक मुट्ठी अन्नदान से महाप्रसाद तैयार किया जाएगा, जिसे यात्रा में शामिल शिवभक्तों को वितरित किया जाएगा।
समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि कांवर यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, आस्था, अनुशासन, सेवा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि हजारों शिवभक्त “बोल बम” के जयघोष के साथ भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा की शुरुआत पाटन के ओग्गर तालाब स्थित भगवान भोलेनाथ मंदिर से आशीर्वाद लेकर टोलाघाट के लिए होगी।
बैठक में यात्रा मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा सहायता, पेयजल, भोजन, विश्राम स्थल, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, प्रचार-प्रसार और स्वयंसेवकों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा कर दायित्वों का वितरण किया गया।


समिति ने पाटन क्षेत्र के सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संगठनों, युवा मंडलों, महिला समूहों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और शिवभक्तों से 17 अगस्त को अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की। समिति का कहना है कि यह आयोजन किसी एक व्यक्ति या संस्था का नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की आस्था और जनसहभागिता का महापर्व है।
बैठक में भाजपा महामंत्री दिलीप साहू, योगेश (निक्की) भाले, कमलेश वर्मा, धर्मेंद्र सिन्हा, ज्योतिप्रकाश साहू, पी.एन. दुबे, राकेश पांडेय, निशा सोनी, उनिका वर्मा, रश्मि कुर्रे, किरण वर्मा,गीतेश्वरी सपहा, हेमलता पटेल, चंद्रिका साहू, काजल साहू, लोकमणि चंद्राकर, नेतराम निषाद, मनमोहन शर्मा, अरुण सिंह, दामोदर चक्रधारी, प्रकाश बिजौरा, गंगा प्रसाद देवांगन, धनराज साहू, संजय राजा शर्मा, नारद साहू, गोल्डी गोस्वामी, दीपक चतुर्वेदी, धर्मेन्द्र कौशिक, संतराम कुंभकार, विष्णु निषाद, भास्कर वर्मा, रामसुमेर छेदईया, खिलेश यादव, राकेश आडील, द्रोण चंद्राकर, खेमलाल साहू, विनोद साहू, जीतू निर्मलकर, देवेन्द्र ठाकुर, नारद सेन, पूर्णेन्द्र सिन्हा, भागवत सिन्हा, कृष्ण कुमार साहू, माधव प्रसाद वर्मा, राकेश शर्मा, हरप्रसाद आडील, केशव बंछोर, सुरेश साहू, राजू वर्मा, आशीष बंछोर, संदीप बंछोर, हेमंत चंद्राकर, आतिश सपहा, संतोष घिरवानी, मिलन देवांगन, चोवाराम वर्मा, गंगादीन साहू, अविनाश मिश्रा, आलोक पांडेय, वासु वर्मा, भूपेंद्र धुरंधर, गोकुल वर्मा, सुरेश वर्मा, मनोज वर्मा, राजेंद्र वर्मा, योगेश सोनी, योगेश साहू, जयप्रकाश साहू, होरी वर्मा, महेश लहरी सहित बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिवभक्त उपस्थित रहे।

