मोहर्रम के अवसर पर दुर्ग के कसारीडीह स्थित सिविल लाइन क्षेत्र में सद्भावना मोहर्रम कमेटी ने सांप्रदायिक सौहार्द और मानवता का संदेश देते हुए साईं मंदिर के सामने शरबत एवं लंगर का वितरण किया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर प्रसाद एवं शरबत ग्रहण किया।


कार्यक्रम का आयोजन कमेटी के अध्यक्ष शिवाकांत तिवारी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने हजरत इमाम हुसैन के त्याग, तपस्या, बलिदान और इंसानियत के आदर्शों को याद करते हुए समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि मोहर्रम केवल मातम का पर्व नहीं, बल्कि अन्याय के खिलाफ संघर्ष, सत्य, मानवता और सामाजिक एकता का प्रतीक भी है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी विश्वास और सौहार्द को मजबूत करते हैं।


इन्होंने किया सेवा कार्य
इस सेवा कार्य में कमेटी के संयोजक अलताफ अहमद, संरक्षक धनेंद्र चंदेल, संतोष मिश्रा, मोहम्मद शमसुद्दीन आकिब, प्रकाश शिवणकर, नवनीत राम, शत्रुघ्न गुप्ता, उपाध्यक्ष भरत चक्रवर्ती, मो. उस्मानी, सैय्यद मंजूर, एजाज अहमद, राजेश गुप्ता, एजाज खान, जमीर शोबी, सैय्यद असलम, छोटू पांडे, असद अहमद सहित कमेटी के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
