दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला दुर्ग की जिला कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को रेडियोलॉजी प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता ने की। बैठक में संगठन की गतिविधियों, सदस्यता अभियान, जिला स्तरीय समस्याओं तथा आगामी आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 22 जुलाई 2026 को स्वास्थ्य कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर दुर्ग को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सदस्यता बढ़ाने एवं सदस्यता शुल्क संग्रह अभियान को गति देने पर भी जोर दिया गया।

बैठक के दौरान संगठन की जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए खिलावन चंद्राकर को जिला कार्यकारी अध्यक्ष, भूपेश उपाध्याय को जिला सचिव तथा शिवेन दानी को जिला नर्सिंग प्रकोष्ठ संयोजक नियुक्त किया गया। संगठन की ओर से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

बैठक में उपप्रांताध्यक्ष प्रमेश पॉल, संभाग अध्यक्ष अजय नायक, जिला अध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता, सिस्टर ट्यूटर प्रकोष्ठ की श्रीमती पुष्पा, महामंत्री लक्ष्मीकांत धोटे, जिला कार्यकारी अध्यक्ष खिलावन चंद्राकर, जिला सचिव भूपेश उपाध्याय, जिला अस्पताल संयोजक राघवेंद्र साहू, नर्सिंग प्रकोष्ठ संयोजक शिवेन दानी, कोषाध्यक्ष कुलेश्वर देशमुख, संयुक्त सचिव धनीराम ठाकुर, ड्रेसर प्रकोष्ठ के रमेश महिलांग, जीवन दीप समिति प्रकोष्ठ संयोजक लक्ष्मीकांत देवांगन, चतुर्थ श्रेणी प्रकोष्ठ संयोजक रवि ताम्रकर, देवेंद्र देशमुख, भुवन रात्रे, सरोज सिंह, त्रिवेणी साहू सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

