शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ने महंगी बिजली, बढ़े हुए बिजली बिलों और स्मार्ट (इलेक्ट्रॉनिक) मीटर लगाए जाने के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) के कार्यपालन अभियंता को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने बिजली दरों में वृद्धि वापस लेने, स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक लगाने तथा 400 यूनिट बिजली बिल हाफ योजना को पुनः लागू करने की मांग की।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि महंगाई के दौर में बढ़े हुए बिजली बिल आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बिलिंग और उपभोक्ता सुविधाओं को लेकर लोगों की ओर से लगातार शिकायतें मिलने की बात सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन मुद्दों को जनहित से जुड़ा विषय मानते हुए सरकार और बिजली विभाग के समक्ष उठा रही है।

बिजली विभाग से मांगी तीन जानकारियां
0 पहला – दुर्ग शहर में अब तक कितने उपभोक्ताओं और कितने स्थानों पर स्मार्ट (इलेक्ट्रॉनिक) मीटर लगाए जा चुके हैं, इसकी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाए।
0 दूसरा – बिजली बिल की मीटर रीडिंग एक समान समयावधि में की जाए, ताकि अलग-अलग दिनों की रीडिंग के कारण उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बिल का भार न पड़े।
0 तीसरा – नए स्मार्ट मीटर लगाने से पहले संबंधित उपभोक्ताओं की सहमति ली गई है या नहीं, इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाए। यदि सहमति नहीं ली गई है तो यह स्पष्ट किया जाए कि यह प्रक्रिया किस नियम या प्रावधान के तहत की जा रही है।

जनहित के मुद्दे पर संघर्ष जारी रहेगा
धीरज बाकलीवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि यदि बिजली दरों, स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिलों से संबंधित मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन के अगले चरण पर विचार करेगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान रायसिंह दीकोला, अल्ताफ अहमद, प्रेमलता साहू, सुशील भारद्वाज, मनीष बघेल, निकिता मिलिंद, शकुन ढीमर, देव श्री साहू, देव सिन्हा, विजयंत पटेल, दुष्यंत देवांगन, नंदकिशोर शर्मा, आनंद कपूर ताम्रकार, पोषण साहू, दीपक जैन, चंद्रमोहन गभाने, मुकेश साहू, सुनीत घोष, संजय बत्रा, शिव वैष्णव, खुर्शीद अहमद, भीमसेन, अशोक मेहरा, दिव्यांश साहू, आयुष शर्मा, अली असगर, जमुना साहू, प्रीतम देशमुख सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

