भारतीय जनता पार्टी माड़ोदा-पुरैना आत्मनिर्भर मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक शंकर नगर, डूंडेरा वार्ड क्रमांक-38 स्थित मंगल भवन में आयोजित हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों और संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मंडल प्रभारी एवं प्रदेश भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के सह संयोजक दिनेश देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल ने की।

बैठक में आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, नौ शक्ति केंद्रों के माध्यम से संगठन विस्तार तथा 52 बूथ समितियों को अद्यतन करने पर चर्चा की गई। इसके अलावा बीजेपी आईडीपी, ऑनलाइन लर्निंग प्रोग्राम (DLP), भाजपा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, 19 जुलाई को प्रस्तावित शक्ति केंद्र बैठकों, 26 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड के सामूहिक श्रवण तथा 9 अगस्त को पुरैना में अगली मासिक बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री पुनाराम कलिहारी ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी दिनेश देवांगन ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि मंडल के 500 से अधिक कार्यकर्ताओं ने डीएलपी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया है। साथ ही जिले में बीजेपी आईडीपी एवं भाजपा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई भी दी।


मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल ने कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए मंडल का प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ सफल बनाने के लिए कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि शक्ति केंद्र से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाया जाएगा।
बैठक में मंडल महामंत्री पुनाराम कलिहारी, नरेंद्र निर्मलकर, मंडल उपाध्यक्ष राजूराम, नवीन सिन्हा, दुर्गेश साहू, आरती पांडेय, शेष जांगड़े, रंजन कुमार सिन्हा, द्रोपती यादव, पार्षद ममता सिन्हा, ईश्वरी साहू, विधायक प्रतिनिधि गोविंदराम साहू, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी पूनमचंद सपहा, कार्यालय मंत्री रोहित चंद्राकर, महिला मोर्चा अध्यक्ष शिखा तिवारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

