Cultural performances and competitions abound at the Sai Festival
दुर्ग। कसारीडीह सिविल लाइन स्थित प्रसिद्ध श्री साई बाबा मंदिर में तीन दिवसीय 49वें वार्षिक साई महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को दर्शन के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में जुटे। श्री साई भजन मंडली और श्री साई सत्संग महिला मानस मंडली
कसारीडीह द्वारा भजनों की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया। भजनों की धुन में नाच गाकर श्रद्धालु अपनी आस्था प्रकट करते रहे। जिससे मंदिर में श्रद्धा भक्ति का अद्भुत माहौल बना। दर्शन के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि भी मंदिर पहुंचे। उन्होंने श्री साई बाबा से प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि के लिए कामना की।

दोपहर बाद पूजा की थाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिभागियों द्वारा श्रीराम के प्रसंग, पर्यावरण, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ और अन्य संदेशवाहक रंगोलिया आकर्षण का केंद्र रहे। यह प्रतियोगिता शिवाकांत तिवारी और प्रीति राजपूत के मार्गदर्शन व संध्या साहू, तृप्ति राऊत, गिरजा कोशरे, गुनगुन राऊत, मेधा चंदेल के सहयोग से आयोजित किए गए। प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. रोहिणी पाटणकर, जयंत खिरोड़कर, मनीष ताम्रकार, श्वेता तिवारी, लता तिवारी, रजनी सिंह रहे। साई महोत्सव में आयोजित मेहंदी, ड्राइंग, पूजा की थाली सजाओ और रंगोली प्रतियोगिता के परिणाम 11 दिसंबर को शाम 7 बजे मंदिर परिसर में घोषित किए जाएंगे और विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

साई महोत्सव के अंतिम दिन 4 दिसंबर को दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक भंडारा (महाप्रसादी) का आयोजन किया गया है। तत्पश्चात शाम 7 बजे श्री साई बाबा की भव्य शोभायात्रा (पालकी) निकाली जाएगी। साई महोत्सव में छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम मची हुई है। महोत्सव के पहले दिन छत्तीसगढ़ के मशहूर कॉमेडियन पप्पू चंद्राकर साकरा, बालोद द्वारा निर्देशित छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम पप्पू गम्मतिहा के कलाकारों ने श्रद्धालुओं का भरपूर मनोरंजन किया है।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। विशेष अतिथि के रूप में सुराना कॉलेज वार्ड की पार्षद सरिता विनोद चंद्राकर व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका डॉ. प्रज्ञा सिंह का सम्मान किया गया और उनकी उपलब्धि की सराहना की गई।

साईं महोत्सव के दूसरे दिन सार्वजनिक श्री साई महोत्सव समिति के अध्यक्ष श्रीकांत समर्थ, सचिव धनेंद्र सिंह चंदेल, उपाध्यक्ष धीरेंद्र शर्मा, शिवाकांत तिवारी, कोषाध्यक्ष सुजीत गुप्ता, सह सचिव संतोष यदु, प्रचार सचिव सुरेश साहू, अजय सुरपाम, कार्यकारिणी सदस्य संतोष खिरोड़कर, विनय चंद्राकर, गणेश निर्मलकर, संजय लाखे, राकेश सेन, सदस्य रोमनाथ साहू, मुरलीधर राऊत, जयंत खिरोड़कर, प्रकाश शिवनकर, दिनेश शर्मा, राजेश धारकर, श्रीधर भजने, सतीश समर्थ, प्रभाकर राव पाटने, प्रकाश पलंदूकर, विनोद चंद्राकर, अल्ताफ अहमद, अजय मिश्रा, बीएल अग्रवाल, प्रशांत राऊत, अरविंद लोखंडे, अंकित पांडे, मोनू साहू के अलावा अन्य सदस्य व श्रद्धालु व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।