दुर्ग, 23 जुलाई। छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर, नई दिल्ली में हुए धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और छात्रों की गिरफ्तारी तथा लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, दुर्ग ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नयापारा चौक से बघेरा चौक तक रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के निर्देश पर आयोजित इस प्रदर्शन का नेतृत्व पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद कपूर ताम्रकार ने किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर सड़कों पर उतरे और छात्रों के अधिकारों की रक्षा की मांग की।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि कांग्रेस हमेशा युवाओं और छात्रों के हितों की लड़ाई लड़ती रही है। लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले छात्रों और विपक्ष के नेताओं पर लाठीचार्ज व गिरफ्तारी लोकतंत्र के मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसे दमनात्मक कदमों का लगातार विरोध करती रहेगी।

पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद कपूर ताम्रकार ने कहा कि देश का युवा रोजगार, शिक्षा और अपने भविष्य को लेकर संघर्ष कर रहा है, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस पार्टी छात्रों और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी।

इस विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से धीरज बाकलीवाल अध्यक्ष, शहर कांग्रेस कमेटी, राजेश यादव – पूर्व सभापति, रायसिंह डिकोला प्रभारी महामंत्री, श्रीमती प्रेमलता साहू छाया महापौर, पोषण साहू पश्चिम ब्लॉक प्रभारी, विजयंत पटेल उप नेता प्रतिपक्ष, कौशल किशोर सिंह, श्रीमती जमुना साहू पूर्व पार्षद, नासिर खोखर प्रवक्ता, श्रीमती निकिता मिलिंद, गुरदीप सिंह भाटिया, एजाज खान, विनोद साहू, श्रीमती धनवंती निषाद, सुनीत घोष, शिशिरकांत कसार, ब्रिजलाल पटेल, लिखन साहू, अनिल देवांगन, नंदकिशोर शर्मा, प्रीतम देशमुख, बृजमोहन तिवारी, दुष्यंत देवांगन, देव सिंहा, मुकेश साहू, विजेंद्र भारद्वाज, अनीस रजा, चिराग शर्मा, इसाक अली, गौरव सेन, हरीश सिन्हा, जगदीश कसार, मनीष सोनवानी, हिमांशु सिंहां, चैतन्य बंछोर, सुरेश जंघेल, जय साहू, विष्णु निषाद, हिमांशु शर्मा, तोरण निषाद, टी.आर. वर्मा, भीमा चौहान, मनीष सिंहां, अरुण यादव, यस मानिकपुरी, आयुष शर्मा, अमित मिश्रा, छबिलाल साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।