दुर्ग, 23 जुलाई। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं के समर्थन तथा कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और छात्रों पर हुई कथित लाठीचार्ज एवं गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार को दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, दुर्ग ने महाराजा चौक पर विशाल विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के निर्देश पर आयोजित इस प्रदर्शन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सुश्री ज़रीता लैतफ्लांग विशेष रूप से शामिल हुईं। बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, पार्षद, पूर्व पार्षद और कार्यकर्ता तिरंगा एवं कांग्रेस का झंडा लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए।

सभा को संबोधित करते हुए ज़रीता लैतफ्लांग ने कहा कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक आवाज़ों को दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता तानाशाही के सामने झुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं, किसानों और आमजन के अधिकारों की लड़ाई कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी।

दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुरदीप सिंह भाटिया ने कहा कि महाराजा चौक से निकला यह जनसंदेश स्पष्ट करता है कि दुर्ग की जनता जंतर-मंतर पर युवाओं के साथ हुए अन्याय के खिलाफ एकजुट है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।

प्रदर्शन में धीरज बाकलीवाल, क्षितिज चंद्राकर, गुरदीप सिंह भाटिया, राय सिंग धिलकोला, संजय कोहले, अल्ताफ अहमद, मनीष बघेल, आनंद कपूर ताम्रकार, राजेश यादव, प्रेमलता साहू, कन्या धीमर, अजय शर्मा, अजय मिश्रा, मधुकेश तिवारी, सुशील भारद्वाज, कौशल किशोर सिंह, अब्दुल गनी, अयूब खान, भीम सेन, सुनीत घोष, गौरव उमरे, शिशिरकांत कसर, ललित उके, रमिज़, बीना देशमुख, मीना पाल, निकिता मिलिंद, हेमा साहू, नंदा राऊत, अर्चना श्रेया, सनी खोबरागड़े, शहनवाज़ खान, प्रकाश जोशी, भूपेंद्र साहू, भुलेंद्र साहू, हुसैन थरानी, दीपक जैन, गमने, सतीश पांडेय, धर्मेंद्र महानंद, मिर्जा जुनैद, अनिल राव, लकेश देशमुख, शिबू मिर्जा, एजाज खान, अहमद चौहान, सतीश रजक, बाबू रिजवी, विजय चंद्राकर, कुणाल तिवारी, एनी पीटर, अली अजगर, अब्दुल गुनी, प्रियांशु नायडू, शादिक अली, साई रेड्डी, शेखर पांडेय, मुसैफ खान, आदिल खान, आरिफ अली, प्रेम कुमार, सचिन पातने, अँश चतुर्वेदी, सचिन पताने, विमल यादव आदि सेकंड़ो की संख्या में उपस्थित थे।
