नगरीय निकायों में लंबे समय से खाली पड़े एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) के पदों पर आखिरकार नियुक्त कर दी गई है। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने गुरुवार को इसका आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। करीब दो साल के लंबे इंतजार और कड़े सियासी गुणा-भाग के बाद सरकार ने यह सूची जारी की है। इस मनोनयन के बाद स्थानीय निकायों के सदन में राजनीतिक समीकरण बदलने की उम्मीद है।

दुर्ग नगर निगम – 9 नेताओं को जिम्मेदारी
शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार दुर्ग निगम में कुल 9 एल्डरमैन मनोनीत किए गए हैं। इनमें स्थानीय जातिगत और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की कोशिश साफ दिखाई दे रही है। सूची में मदन वाढई, चमेली साहू, अनूप सोनी, तुलसी यादव, दशरथ निर्मलकर, गौरव शर्मा, तेखन सिन्हा, कांतिलाल जैन (गोलू) व नरेश तेजवानी के नाम शामिल है।
दुर्ग के अन्य निकायों में भी मनोनयन
0 न.पा. कुम्हारी – मनहरण साहू, गोल्डी गोस्वामी, सुनीता कुर्रे, अवधेश शुक्ला, प्रणव श्रीवास्तव।
0 न.पा. अम्लेश्वर – सुनील शर्मा, भारती यादव, लक्ष्मी देवांगन, हीरालाल साहू, रामाधार साहू।
0 न.पा. अहिवारा – लक्ष्मण क्षत्री, पुनिता राउत, ममता जंघेल, शिव शंकर कश्यप, नंद कुमार यादव।
0 न.पं. धमधा – उदयकांत पटेल, मन्नूलाल महोबिया, अजय मिश्रा।
0 न.पं. पाटन – दामोदर चकधारी, प्रकाश बिजौरा, गंगा प्रसाद देवांगन।
0 न.पं. उतई – शशि वर्मा, चेतन साहू, चंदू देवांगन।


संभाग के अन्य जिलों की सूची
राजनांदगांव जिला
0 नगर पालिक निगम राजनांदगांव – नागेश यदु, करूणा राजपूत, हर्ष रामटेके, सूर्यकांत श्रीवास, मंजु यादव, भीषम देवांगन, कृति बोरकर, देवाशीष झा।
0 न.पा. डोंगरगढ़ – लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, जितेन्द्र हिरवानी, सविता दरगढ़, पुजा नामदेव, लक्ष्मी यादव।
0 न.पा. डोंगरगांव – गुलशन हिरवानी, दयानंद सेन, राजीव वैष्णव।
0 न.पं. छुरिया – संगीता यादव, गुरप्रीत सिंह भाटिया, नीतीश सिन्हा।
0 न.पं. लालबहादुर नगर – राजेन्द्र तिवारी, घमोतीन चन्द्रवंशी, रेखराम यादव।


कबीरधाम जिला
0 न.पा. कवर्धा – संतोष भारती, राजेन्द्र सिंह सलूजा, निशा साहू, मधु तिवारी, शिवकुमारी यादव।
0 न.पा. पंडरिया – रोशन जैन, यशपाल छाबड़ा, रमेश गुप्ता, जय चंद्रवंशी, लाला यादव।
0 नगर पंचायत इंदौरी, बोड़ला, सहसपुर-लोहारा, पिपरिया – डॉ. भरत यादव, सत्यप्रकाश तिवारी, अनिल श्रीवास सहित अन्य।
बालोद जिला
0 न.पा. बालोद – रवि पाण्डे, संतोष कौशिक, नितेश वर्मा, जागेश्वर ढीमर, हितेश्वरी कौशिक और चंद्रशेखर वर्मा (दिव्यांग कोटा)।
0 न.पा. दल्लीराजहरा – राजेश दसोडे, महेन्द्र सिंह, ललित जैन, राकेश देवांगन, महेन्द्र पिपरे।
0 नगर पंचायत डौंडी, डौंडीलोहारा, चिखलाकसा, गुरूर, गुण्डरदेही, अर्जुन्दा – निखिल अग्रवाल, धिरेन्द्र टांक, चंद्रप्रकाश गांधी, गिरिजा यादव, शिवभजन यादव सहित अन्य।
बेमेतरा जिला
0 न.पा. बेमेतरा – नंदू राठी, कमलेश वर्मा, राकेश शर्मा, सावित्री रजक, तारण सिंह राजपूत।
0 नगर पंचायत नवागढ़, बेरला, साजा, थानखम्हरिया, देवकर, परपोड़ी, दाढ़ी, भिभौरी, कुसमी- संतोष घृतलहरे, कन्हैया सेन, खिलेश्वर साहू, रोहित भारती, आकाश सिंह राजपूत, राजेश जैन, दानी साहू सहित अन्य।
खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई एवं मोहला-मानपुर
0 न.पं. छुईखदान – राजू उके, किरण गुप्ता, अर्जुन महोबिया।
0 न.पं. गण्डई – टेकन देवांगन, राजेश जायसवाल, अशोक देवांगन।
0 न.पं. अम्बागढ़ चौकी – देव नारायण कुंभकार, सैय्यद अजहरुद्दीन, कुंजलता हरमुख.