आगामी गणेश उत्सव को शास्त्रसम्मत एवं पारंपरिक स्वरूप में मनाने की मांग को लेकर हिन्दू युवा मंच दुर्ग ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने प्रशासन से जिले में भगवान श्री गणेश की पारंपरिक एवं शास्त्रसम्मत प्रतिमाओं के निर्माण, विक्रय और स्थापना को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का आग्रह किया।

ज्ञापन में हिन्दू युवा मंच ने कहा कि कुछ स्थानों पर भगवान श्री गणेश की AI-निर्मित, कार्टून, फिल्मी अथवा अन्य स्वरूपों की प्रतिमाएं बनाए जाने और स्थापित किए जाने की बात सामने आती है। संगठन का कहना है कि धार्मिक आस्था से जुड़े विषयों को ध्यान में रखते हुए गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप को लेकर प्रशासन आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करे।
संगठन ने प्रशासन से जिले के मूर्तिकारों और गणेश उत्सव समितियों को पारंपरिक एवं शास्त्रसम्मत प्रतिमाओं के निर्माण और स्थापना के संबंध में दिशा-निर्देश देने का अनुरोध किया। साथ ही ज्ञापन में कहा गया कि यदि किसी प्रकार के नियमों का उल्लंघन होता है तो संबंधित प्रकरणों में प्रचलित कानून और प्रशासनिक नियमों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाए।

विसर्जन और गीतों को लेकर भी रखी मांग
हिन्दू युवा मंच ने गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर भी प्रशासन से आवश्यक व्यवस्था और दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की। संगठन ने प्रतिमा विसर्जन धार्मिक परंपराओं के अनुरूप शुभ मुहूर्त में और यथासंभव दिन के समय कराए जाने का आग्रह किया।
इसके अलावा गणेश प्रतिमाओं के स्वागत और विसर्जन के दौरान भक्ति एवं राष्ट्रभक्ति से जुड़े गीतों के प्रसारण को प्राथमिकता देने तथा अश्लील एवं अभद्र गीतों के प्रसारण पर नियमानुसार रोक लगाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग भी ज्ञापन के माध्यम से की गई।
कार्यक्रम हिन्दू युवा मंच के प्रदेश संयोजक गोविंद राज नायडू, महामंत्री राजेश शर्मा एवं अध्यक्ष श्री कुमार नायर के निर्देशानुसार कार्यक्रम प्रभारी राजा देवांगन के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

ज्ञापन सौंपने वालों में रहे शामिल
इस अवसर पर अजय ठाकुर, वीरेंद्र सिंह राजपूत, अमित पुरोहित, अमित सिंह, अमिताभ वर्मा, आलोक खापर्डे, आशुतोष तिवारी, अंश सोनी (मोंटी), इशांत डहरवाल, अरुण अग्रवाल, अंकित दुबे, अर्पित बरनवाल, आयुष देशमुख, कमल रणदीवे, कृष्णा चौहान, गजेंद्र साहू, गोपाल यादव, जय देवांगन, जय राजपूत, दीपक चंद्राकर, दीपक राजपूत, दिनेश मिश्रा, दुर्गेश लोधी, धर्मेंद्र वर्मा, नीलू सगरवंशी, निरंजन राजपूत, नीरज देवांगन, निखिल शर्मा, पंकज भारती, बंटी उपरिकर, बलवंत सिंह राजपूत, भीम जैन, भूपेंद्र वर्मा, भावेश अग्रवाल, मनोज ठाकरे, मनीष शर्मा, राज गुप्ता, राज कुमार चेलक, राजीव/रवि देशमुख, रॉकी मोहनानी, रोशन चेलक, राहुल जैन, राहुल सोनकर, विकी/विक्की सिंह, विमल राज पुरोहित, विश्वमूर्ति तिवारी, शिबू सोनी, सावन श्रीवास्तव, संजय सिंह सेंगर, संतोष मिश्रा, समर साहू, सुरेंद्र जैन, सुरेंद्र राजपूत, सुमित निर्मलकर, सोनू शर्मा, सोमेश दास, हरि जगबेड़ा सहित संगठन के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

