अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े कथित चढ़ावा चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मुद्दे पर कांग्रेस ने दुर्ग में सड़क से लेकर मंदिर तक विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) और दुर्ग शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस ने पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए केंद्र सरकार पर जवाबदेही तय करने का दबाव बनाया।

कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव (कांग्रेस) भवन से रैली के रूप में निकले। विरोध मार्च चंडी मंदिर और इंदिरा मार्केट होते हुए पांच कंडील स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने भगवान श्रीराम के समक्ष प्रार्थना कर मामले की निष्पक्ष जांच और सत्य सामने आने की कामना की।
जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि श्रीराम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। उनका कहना था कि मंदिर से जुड़े चढ़ावे और कथित वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में सामने आए आरोप गंभीर हैं और पूरे मामले की किसी भी प्रकार के प्रभाव से मुक्त होकर जांच होनी चाहिए। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच समिति गठित करने की मांग दोहराई।


दुर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता और श्रद्धालुओं के विश्वास से जुड़े मामलों में पारदर्शिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच कर दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मामले में सच्चाई सामने लाने के लिए स्वतंत्र जांच आवश्यक है। उन्होंने मांग की कि यदि जांच में कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ बिना किसी राजनीतिक संरक्षण के कानूनी कार्रवाई की जाए।
प्रदर्शन में प्रभारी महामंत्री राजीव गुप्ता, कोषाध्यक्ष विक्रांत अग्रवाल, संजय कोहले, रायसिंह ढिकोला, अजय शर्मा, सुनीत घोष, दुष्यंत देवांगन, नासिर खोखर, सुशील भारद्वाज, गुरदीप सिंह भाटिया महेंद्र वर्मा, राजेश ठाकुर, अशोक साहू, , तरूण बिजौरा, ओमकार वर्मा, प्रमोद सिंह राजपूत, कमलेश साहू, ओमकार निर्मलकर,जामवत गजपाल, राम सुर्यवंशी,जामवंत गजपाल, दुर्गा गजबे, नागमणी साहू , घनश्याम बंछौर, गोपी निर्मलकर, पवन पटेल, राजेश मानिकपुरी, संतलाल बंजारे, संतोष बाफना , विरेन्द्र कुमार, निरंजन सिंह राजपूत,मनहरण यादव, मोहन साहू, पुरूषोत्तम तिवारी, धर्मेन्द्र साहू, शिवकुमार वर्मा ,करीम खान, युवराज साहू, पालेशर ठाकुर, लोचन यादव, देवेन्द्र ठाकरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।