भिलाई। भगवा (भारतीय गण वार्ता) पार्टी की भिलाई शहर अध्यक्ष शालिनी पटेल ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में शहर कोर कमेटी का गठन करते हुए विभिन्न पदों पर नियुक्तियों की घोषणा की है। यह नियुक्तियां राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाकांत शुक्ला की मंशानुसार, प्रदेश अध्यक्ष देवेश मिश्रा की अनुमति तथा प्रदेश महासचिव ज्ञानेश्वर प्रसाद ताम्रकार की अनुशंसा पर की गई हैं।

नई कार्यकारिणी में मनोज घोड़ेसवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. प्रभा पटेरिया एवं अनीश चौबे को उपाध्यक्ष, संजय मिश्रा और रामेन्द्र नेताम को महासचिव, डॉ. आशीष जैन को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पूनम पटेल, रूबी कुमारी, तारा झा, कवलजीत कौर, ललित शुक्ला, टिकेश्वर वैष्णव, प्रीति साव एवं देवव्रत कुमार को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्रुति पटेल, आयुष मिश्रा, के. व्यंकटेश्वर, वीरेंद्र कुमार, सुनील साहू, मनीष सोनी, सर्वेश भट्ट, मोहिनी साहू, जितेन्द्र कुमार जंघेल, उमा साहू, रीतेश बंजारे, रूबी झा, ताराचरण झा एवं परमजीत कौर को शामिल किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष देवेश मिश्रा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी तत्काल प्रभाव से पार्टी की रीति-नीति, विचारधारा और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य प्रारंभ करें।

इन नियुक्तियों पर प्रदेश संगठन के उपाध्यक्ष अतुल नंद शुक्ला, हिरेन्द्र कुमार साहू, प्रदेश महासचिव ज्ञानेश्वर प्रसाद ताम्रकार, आकाश दुबे, प्रदेश सचिव मीना बिष्ट, वरुणेश्वर पाण्डेय, विपिन गुप्ता, प्रियंक सोनी, मनहरण साहू, भागवत देवांगन, ओमप्रकाश सोनी, मनोज गुप्ता एवं मेघराज कोटवानी सहित अनेक पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
