गनियारी-पीपरछेड़ी के पास नदी में नहाने उतरे 8 दोस्तों में से दो तेज बहाव में बहे, एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
दुर्ग। थाना पुलगांव क्षेत्र के ग्राम गनियारी/पीपरछेड़ी स्थित शिवनाथ नदी में जन्मदिन मनाने गए दोस्तों का जश्न उस समय मातम में बदल गया, जब नदी में नहाने के दौरान दो किशोर तेज बहाव में बह गए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ दुर्ग की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

जिला सेनानी दिनेश कुमार रावटे के निर्देश पर एसडीआरएफ की टीम ने गहरे पानी में डीप डाइविंग कर तलाश अभियान चलाया। अभियान के दौरान एक किशोर का शव बरामद कर पुलिस को सौंप दिया गया, जबकि दूसरे बालक की तलाश देर शाम तक जारी रही।


मृतक की पहचान रेहान खान (14 वर्ष), पिता नदीम खान, निवासी बॉम्बे आवास, उरला के रूप में हुई है।
रेस्क्यू अभियान का नेतृत्व प्रभारी धनीराम यादव ने किया। अभियान में भूपेंद्र सिंह, चंद्रप्रताप, राजकुमार यादव, दिलीप, सूरज, राजू महानंद, महेश, रमेश, राजेश नेताम, कुंजेश, दिनेश, शारदा एवं भानुप्रताप सहित एसडीआरएफ के जवानों ने भाग लिया।
पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लापता दूसरे बालक की खोज में लगातार जुटी हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

