Blog

दुर्ग। शहर के चौहान टाउन क्षेत्र में मंगलवार शाम एक फ्लैट में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना 29 अप्रैल 2026 को शाम लगभग 7:30 बजे की है, जब प्रथम तल पर स्थित श्री कृष्णा कावरिया के फ्लैट से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं।

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग की टीम तुरंत सक्रिय हुई और दो दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंची। पहुंचते ही अग्निशमन कर्मियों ने देखा कि फ्लैट के कमरे से तेज लपटें निकल रही हैं और अंदर धुआं भर चुका है।

अग्निशमन दल ने बिना समय गंवाए साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए धुएं और आग से भरे फ्लैट के अंदर प्रवेश किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई और आसपास के फ्लैट भी सुरक्षित रहे।

बताया जा रहा है कि फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है, जिसकी जांच की जा रही है।

पूरी कार्रवाई जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस दौरान अग्निशमन सहायक प्रभारी प्रवीण बारा, दल प्रभारी केशव यादव एवं शरद मेश्राम सहित टीम के सदस्य धर्मेंद्र बंजारे, मोहन राव, राहुल, पवित्र, हरीश, मनोज, पराग और खेमराज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अग्निशमन विभाग की तत्परता और टीमवर्क के चलते मौके पर किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली।

About the Author