Blog

दुर्ग। जिले में भीषण गर्मी के बीच स्कूल खुलने के पहले ही दिन एक बड़ा मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जेआरडी स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान एक छात्र अचानक बेहोश हो गया, जिसके बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। छात्र को तत्काल प्राथमिक सहायता दी गई।

बताया जा रहा है कि अभिभावक लगातार भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल खोलने की तारीख आगे बढ़ाने की मांग कर रहे थे, लेकिन स्कूल संचालन निर्धारित समय के अनुसार शुरू कर दिया गया। इसे लेकर अभिभावकों में नाराज़गी देखी जा रही है।

अभिभावकों का कहना है कि पहले 1 जुलाई से स्कूल खोलने की मांग की जा रही थी, लेकिन 16 जून से ही स्कूल संचालन शुरू होने से छोटे बच्चों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

फिलहाल घटना के बाद स्कूल प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। मामले को लेकर अभिभावक बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देने की मांग कर रहे हैं।

About the Author