दुर्ग. लायंस क्लब का दुर्ग सिटी का शपथ ग्रहण एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह 29 जून को शाम 7:00 बजे होटल सागर इंटरनेशनल में आयोजित किया जाएगा।
इस शपथ ग्रहण के अवसर पर जिला 3233 सी के वॉइस जिला गवर्नर प्रथम एमजेएफ लायन पवन मलिक सतना विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। प्रमुख वक्ता के रूप में रायपुर मेडिकल कॉलेज के पूर्व विभाग अध्यक्ष लायन अरविंद नेरल रायपुर सभा को संबोधित करेंगे।


सत्र 2028- 29 के लिए संस्था के नए अध्यक्ष सुनील अग्रवाल सचिव डॉक्टर अनुराग बक्शी, कोषाध्यक्ष विनोद परमार नियुक्त किए गए हैं। उपरोक्त जानकारी संस्था के सचिव हरमीत सिंह भाटिया ने दी है।


