दुर्ग पुलिस द्वारा अवैध जुआ और सट्टा कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक बड़ी कार्रवाई की गई है। पुरानी भिलाई पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम गनियारी स्थित बड़कू दाऊ की बाड़ी के एक मकान में चल रहे हाईप्रोफाइल जुआ फड़ पर दबिश दी। इस छापेमारी में पुलिस ने घेराबंदी कर 8 जुआरियों को ताश के पत्तों पर रुपयों का दांव लगाते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआरियों के पास से और फड़ से 1 लाख 82 हजार 670 रुपये नगद, 8 मोबाइल फोन और घटना स्थल पर खड़ी 3 मोटरसाइकिलें जप्त की हैं। जप्त की गई कुल संपत्ति का बाजार मूल्य लगभग 5 लाख 20 हजार 170 रुपये आंका गया है।


देर रात घेराबंदी कर दी दबिश
थाना पुरानी भिलाई पुलिस को देर रात पुख्ता सूचना मिली थी कि गनियारी भिलाई-3 स्थित एक बाड़ी के मकान के भीतर कुछ रसूखदार और स्थानीय युवक बड़े पैमाने पर जुआ खेल रहे हैं। इस पर तत्काल एसीसीयू और स्थानीय पुलिस की एक संयुक्त टीम तैयार की गई। टीम ने रात के अंधेरे में ही पूरे मकान को चारों तरफ से घेर लिया और अचानक धावा बोल दिया। पुलिस को देखकर जुआरियों में हड़कंप मच गया और वे भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन मुस्तैद जवानों ने सभी को धर दबोचा।
पकड़े गए आरोपियों में ये शामिल
तुंगत चंद्राकर (35 वर्ष) – निवासी सिरसा कला, भिलाई-3
केवल चंद्राकर (29 वर्ष) – निवासी गुड़ी परछी, सिरसा कला
शिवम वर्मा (25 वर्ष) – निवासी सिरसा कला, भिलाई-3
प्रवीण देवांगन (24 वर्ष) – निवासी हनुमान मंदिर के पास, सिरसा कला
ताकेश्वर साहू (41 वर्ष) – निवासी पाटन पुल के पास, उतई
चिराग चंद्राकर (25 वर्ष) – निवासी विश्व बैंक कॉलोनी, भिलाई-3
प्रकाश चंद्राकर (41 वर्ष) – निवासी गायत्री मंदिर के पास, सिरसा कला
कुल्लू साहू (23 वर्ष) – निवासी गांधी चौक, उतई


