दुर्ग । राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ की उप समिति दुर्ग के आतिथ्य में शंकर नगर स्थित महाराणा प्रताप मंगल भवन में एक दिवसीय आदर्श सामूहिक विवाह समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। बैंड-बाजों के साथ बारात निकालकर 6 जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाज से कराया गया।


महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष ठाकुर बजरंग सिंह बैस मुख्य अतिथि रहे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष पंकज कुमार भुवाल, कोषाध्यक्ष नीरज सिंह क्षत्रिय, महासचिव अशोक ठाकुर, सह सचिव एवं सामूहिक विवाह प्रभारी सत्येंद्र सिंह राजपूत, उप सचिव घनश्याम सिंह चौहान, संगठन सचिव अजय सिंह, प्रचार सचिव डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर, महिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि राजपूत, महिला सचिव श्रीमती मधुबाला सिंह, युवा अध्यक्ष अनुराग सिंह एवं साहित्य परिषद अध्यक्ष ठाकुर कमलेश सिंह राजपूत, कोषाध्यक्ष दशरथ सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।

समारोह में महासभा सहसचिव की पुत्रवधू श्रीमती श्रुति अनिमेष राजपूत एवं धमतरी की श्रीमती पुष्पा ठाकुर ने एक-एक कन्या पक्ष के लिए 11-11 हजार रुपये सहयोग दिए। ठाकुर हीरा सिंह पवार कांकेर और ठाकुर शेष नारायण सिंह सोमनी राजनांदगांव ने सभी जोड़ों को 1100-1100 रुपये स्नेह भेंट किए। उप समिति दुर्ग ने सभी जोड़ों को उपहार दिए। श्रीमती पुष्पा ठाकुर ने भविष्य में प्रत्येक सामूहिक विवाह में एक पक्ष की 11 हजार सहायता की घोषणा की।

आयोजन को दुर्ग अध्यक्ष ठाकुर नरेंद्र सिंह, सचिव दीपक सिंह, महिला अध्यक्ष श्रीमती बिंदु भुवाल, महिला सचिव श्रीमती गीता सिंह, युवा अध्यक्ष आयुष सिंह, अनिकेत सिंह व उप समिति दुर्ग की टीम ने सफल बनाया। उप समिति डोंगरगढ़ अध्यक्ष सोलंकी जी, मर्रा अध्यक्ष शरद सिंह, धमधा अध्यक्ष मनीष सिंह, रायपुर अध्यक्ष मोरध्वज सिंह बैस, ठाकुर पवन सिंह सहित विभिन्न उप समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ठाकुर सत्येंद्र राजपूत ने किया, आभार उप समिति अध्यक्ष ठाकुर नरेंद्र सिंह ने व्यक्त किया। अंत में सभी जोड़ों को प्रमाण पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दी गईं।
