दुर्ग के चिल्लर सब्जी मार्केट इंदिरा मार्केट, समृद्धि बाजार, सिकोला बाजार, शनिचरी बाजार मैं चिल्लर की किल्लत को दूर करने फुटकर सब्जी विक्रेताओं को थोक फल सब्जी व्यापारी संगठन की कार्य, अध्यक्ष नासिर खोखर के द्वारा चिल्लर का वितरण किया गया ।


नासिर खोखर ने बताया कि लगातार चिल्हर की किल्लत से व्यापारी परेशान थे । जिसके कारण उनके व्यापार पर भी असर पढ़ रहा था । कई ऐसे विक्रेता है जो ऑनलाइन पेमेंट का उपयोग भी नहीं कर सकते । इस समस्या को दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह को ज्ञापन देकर समस्या को दूर करने की मांग की गई थी । जिस पर दुर्ग कलेक्टर के निर्देश पर बैंक ऑफ़ बड़ौदा के सहयोग से दुर्ग के चिल्हर सब्जी बाजारों में चिल्लर का वितरण किया गया ।


