दुर्ग। सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसी की संयुक्त टीम ने इंदिरा मार्केट स्थित एक लॉज में कार्रवाई करते हुए कथित अनैतिक देह व्यापार के संचालन का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, 28 जून 2026 की शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली एवं एसीसी की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी।

रेड कार्रवाई के दौरान लॉज में 2 पुरुष और 3 महिलाएं मिलीं। मौके पर लॉज संचालन से जुड़ा व्यक्ति भी मौजूद था। जांच के दौरान पुलिस ने लगभग 20 हजार रुपये नगद, 4 मोबाइल फोन, 80 कंडोम पैकेट तथा अन्य सामग्री जप्त की।

पुलिस ने मामले में पीटा एक्ट की धारा 3, 4, 5 एवं 7 के तहत अपराध दर्ज कर विजय गुजराती, नारायण देशमुख और तमाशा कुमार साहू को गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कथित तौर पर अवैध आर्थिक लाभ के उद्देश्य से गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।
जप्त सामग्री:
80 कंडोम पैकेट, 4 मोबाइल फोन, लगभग ₹20 हजार नगद, अन्य सामग्री
