दुर्ग। छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू के जन्मदिन के अवसर पर दुर्ग में सेवा और जनकल्याण को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अयूब खान के नेतृत्व में छोटे स्कूली बच्चों को कॉपियों का वितरण किया गया तथा मिठाइयाँ बांटकर उनका जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना और समाज में शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। आयोजकों ने कहा कि ताम्रध्वज साहू का सार्वजनिक जीवन सदैव जनसेवा और शिक्षा जैसे सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित रहा है। उनके जन्मदिवस पर सेवा कार्यों के माध्यम से उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया।

इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली और उपस्थित जनों ने शिक्षा को समाज की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की बात कही।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस महामंत्री जसवंत गायकवाड, जिला कांग्रेस सचिव अभिषेक जांगड़े, प्रदेश महामंत्री खेल प्रकोष्ठ संदीप बख्शी, श्रीमती वी. गुप्ता, कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के पुरुषोत्तम सोनवानी, प्रशांत बख्शी, विजेंद्र बंजारे, जितेंद्र नवरंगे, मनोज वर्मा, उमेश वर्मा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

