र्ग के थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में आयोजित उर्स कार्यक्रम के दौरान दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को अवैध धारदार हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। धार्मिक आयोजन में भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया था। इसी दौरान संदिग्ध युवकों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 7 धारदार हथियार बरामद किए गए।
पुलिस के मुताबिक उर्स कार्यक्रम के दौरान कुछ युवक भीड़भाड़ वाले इलाके में हथियार लेकर घूम रहे थे, जिससे आम लोगों में भय का माहौल बन रहा था। कार्रवाई के बाद आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में आयुध अधिनियम और बीएनएस की धाराओं के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
अलग-अलग थानों में दर्ज हुए केस
कार्रवाई थाना सिटी कोतवाली, मोहन नगर और पदमनाभपुर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गई। पकड़े गए आरोपियों में ऋषि यादव, तुषार अग्रवाल, शेखर नामदेव, मोहम्मद अबरार, गुरप्रीत सिंह और विक्की गायकवाड शामिल हैं। एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विभिन्न प्रकार के 7 धारदार हथियार जब्त किए हैं।
कई थानों की संयुक्त टीम ने संभाला मोर्चा
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर के निर्देशन में की गई। अभियान में सिटी कोतवाली, मोहन नगर, पदमनाभपुर, पुरानी भिलाई, धमधा, पाटन थाना, एसएएफ और अन्य पुलिस टीमों ने लगातार पेट्रोलिंग और चेकिंग की। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक और धार्मिक आयोजनों में शांति बनाए रखने में सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।